Homeक्राईमदेशबिहार

कटैया में घर में चोरी, आरोपी कुंदन कुमार गिरफ्तार

सारण:जिले के जनता बाजार थाना के कटैया गांव में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले कुंदन कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना 17 जुलाई 2025 की है। सूचना मिलते ही जनता बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की तलाशी ली गई। चोरी गया सामान बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़ित मुन्ना कुमार साह के लिखित आवेदन पर जनता बाजार थाना में कांड संख्या 173/25 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(ए), 3(5) के तहत दर्ज हुआ। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार कुंदन कुमार, पिता इन्द्रजीत साह, निवासी कटैया, थाना जनता बाजार, जिला सारण का आपराधिक इतिहास पहले से है। उस पर 23 सितंबर 2020 को जनता बाजार थाना में कांड संख्या 169/20 दर्ज है। इसमें धारा 341, 323, 376, 504, 506 भादंवि और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगी थीं। इसके अलावा 15 जुलाई 2024 को कांड संख्या 131/24 में भी आरोपी है। इसमें धारा 352, 351(2), 351(4), 356(2) बीएनएस और 25(1-बी) ए आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

बरामद सामान में दो जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी बाली, एक सोने की अंगूठी, चार चांदी की अंगूठियां और दो मोबाइल शामिल हैं। कार्रवाई में जनता बाजार थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।