Homeदेशबिहार

व्यवहार न्यायालय की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया

महाराजगंज अनुमंडल (सीवान) व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लेकर महाराजगंज अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में गुरूवार को अनुमंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए अनुमंडल अधिवक्ता संघ के सचिव दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सूचना मिली है कि महाराजगंज व्यवहार न्यायालय के लिए चन्द्रशेखर पुस्तकालय सह पूर्व अनुमंडल कार्यालय में रखे गए उपस्कर को वापस मंगाए जाने की साजिश चल रही है। जिससे अधिवक्ता संघ के साथ महाराजगंज की आम जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यहां के सारे जनप्रतिनिधियों में जनता के प्रति अकर्मण्यता का भाव है। 

जिसके चलते महाराजगंज अनुमंडल के गठन के 29 वर्षो में भी व्यवहार न्यायालय की स्थापना नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि यहां के उपस्कर वापस मंगाए जाते हैं तो महाराजगंज की जनता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी उग्र प्रदर्शन करेगी इसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के सचिव दिनेश प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार जी, विजय सिंह,अध्यक्ष मुंशी सिंह, आमोद कुमार भानु,वशिष्ठ कुमार सिंह,अनिल सिंह,गजेंद्र प्रसाद सिंह,अमरेंद्र कुमार सिंह, राम संजय सिंह,भारत भूषण भास्कर, नीरज कुमार सिंह, संजय उपाध्याय,विजय कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह मिथिलेश कुमार सिंह,पी.पी. रंजन द्विवेदी,ओमप्रकाश प्रसाद अभय कुमार श्रीवास्तव, के.के. सिंह, करुनाकांत सिंह, राजकिशोर शर्मा, प्रभात कुमार सिंह आदि अधिवक्ता शामिल थे