Homeदेशबिहारराजनीति

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जन जन को जागरूक करें कार्यकर्ता-माधवी सिंह

छपरा (सारण) सरकार की महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं का लोगों के बीच पहुच कर जागरूक करें ताकि उनकी हकमारी न हो सके। यह बाते जिले में चल रहे जदयू बूथ स्तर के अध्यक्ष सचिवों की बैठक में माझी विधान सभा क्षेत्र के माझी गांव में जिला महिला अध्य्क्ष माधवी सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विकास पुरुष मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने अन्य राज्यों से बिहार में बेहतर कार्य किया है।महिलाओं में जदयू के प्रति काफी उत्सुकता है।आसन्न चुनाव में महिलाए अपना सरकार के पक्ष में मत देकर प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक एक मतदाता से जुड़कर कर विकास के नाम पर गोलबन्द करना है।जरूरत है की हमारा संगठन बुनियादी स्तर तक मजबूत हो।मौके प्रखंड अध्यक्ष हसनैन अंसारी, सुनील सिंह,अरविन्द सिंह, बूथ सचिव, बूथ अध्यक्ष सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।