Homeबिहारराजनीति

ब्रह्मस्थान बजार में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया

भगवानपुर हाट (सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मस्थान बजार में भाजपा के संगठन पर्व के अवसर पर रविवार के शाम को  सदस्यता अभियान चलाया गया। यह सदस्यता अभियान महाराजगंज के पूर्व विधायक डाक्टर कुमार देवरंजन सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने बताया कि पूरे महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में गांव – गांव जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस सदस्यता अभियान में मोदी जी से प्रभावित होकर  युवा वर्ग भाजपा के सदस्यता ले रहे है। इस सदस्यता अभियान में भाजपा के वरीय नेता सह पटना उच्च न्यालय के अधिवक्ता अवदेश पांडेय, पूर्व शिक्षक द्वारिका सरण पांडेय,महाराजगंज के मंडल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह,मंडल महामंत्री पप्पू सिंह, आंनद कुमार उज्जवल,राजीव पांडेय,काशीनाथ पांडेय,टुनटुन प्रसाद श्रीवस्तव,रामदयाल राय व गोलू पांडेय उपस्थित थे।