Homeपंजाबराजनीति

पंजाब कांग्रेस में घमासान,सांसद नराज

मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह छन्नी

चंडीगढ़:पंजाब में कांग्रेस में घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू में विवाद के साथ सांसदों की नाराजगी पार्टी को नुकसान पहुचा सकती है।

लोकसभा सांसद परनीत कौर सहित कई सांसद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी माने जाते हैं।पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इसका असर कांग्रेस की लोकसभा में रणनीति पर भी पड़ेगा।

पार्टी पहले ही परनीत कौर को सोशल मीडिया पर कैप्टन फॉर 2022 का फोटो लगाने और उनके समर्थकों से मिलने के लिए नोटिस भेज चुकी है।कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पंजाब से कई लोकसभा सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह के भरोसेमंद है। यह सांसद खुद पार्टी छोड़ते है, तो उनकी दल बदल कानून की वजह से सदस्यता चली जाएगी। पर पार्टी उन्हें खुद निकाल देती है, तो उनकी संसद की सदस्यता बरकरार रहेगी। शायद इसलिए परनीत कौर सहित कई दूसरे सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ है, पर औपचारिक तौर पर पार्टी नहीं छोड़ेंगे।