Homeदेशबिहार

जनवितरण प्रणाली के दुकान से राशन मिलने पर प्रवासियों के चेहरे खिले

बनियापुर (सारण) प्रखंड में चौदह दिन कोरेंन्टाइन में रहने वाले प्रवासी मजदूरो के बीच राशन का विरतरण किया जा रहा है।राशन मिलने से प्रवासियों में ख़ुशी देखी जा रही है।प्रखंड के सभी क्वारेंटाइन केन्द्रो से प्रवासी मजदूर जब घर पहुंचे है तब उनके पास न खाने के लिए राशन है और न हीं नगद राशि है।इस विकट परिस्थिति में जब सरकार के द्वारा इन्हें क्वारेंटाइन सेंटर से बनी सूची के अनुसार 5 किलो के दर से आनाज मिल रहा है जिससे प्रवासियों में राहत महसूस की जा रही है। पैग़म्बरपुर गांव के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार श्रीकृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित राशन में दाल,चावल,गेहू का वितरण किया जा रहा है। वही उनके खाते में नगदी राशि के लिए प्रतिवेदित किया गया है।प्रवासियों को निर्देशानुसार उपलब्ध आनाज मुहैय्या किया जा रहा है।