Homeदेशराजनीति

आस्था का चार दिवसीय छठ पर्व उगते भास्कर के अर्ध्य के साथ सम्पन्न

महाराजगंज(सीवान)कोरोना वायरस के भय व लाॅकडाउन के मद्देनजर लोक आस्था का पर्व चार दिवसीय  चैती छठ अनुमंडल मुख्यालय सहित पुरे अनुमंडल में भक्ति व श्रद्धा भाव के साथ उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही सम्पन्न हो गया। प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस को लेकर छठ वर्तियो को छठ घाट पर नहीं जाने और छठवर्त का अनुष्ठान अपने घरों पर करने का निर्देश दिया था। सरकार से मिली निर्देश पर छठवर्ती अपने घरों के छत पर अस्थाई श्रीसोता बना कर भगवान भाष्कर की पूजा आराधना की। छठवर्ती सोमवार की संध्या डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया और रात में अपने घरों में  कोसी भराई की और मंगलवार की अहले सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ मंनतों का महा पर्व पुरे आस्था के साथ चैती छठ पर्व सम्पन्न हो गया।