Homeदेशबिहारशिक्षा

JEE एडवांस्ड में अर्जुन वर्मा को ऑल इंडिया रैंक 529

पटना:जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा के बेटे अर्जुन वर्मा ने जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 529 हासिल की है। आईआईटी गुवाहाटी जोन में अर्जुन को चौथा स्थान मिला है। इस सफलता पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अर्जुन को आशीर्वाद दिया।

मनीष वर्मा ने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ तस्वीर साझा कर खुशी जताई। उन्होंने कहा, हर पिता चाहता है कि उसका बेटा उससे आगे बढ़े। अर्जुन की यह सफलता सिर्फ मेरी नहीं, बिहार के हर माता-पिता की प्रेरणा है। मुख्यमंत्री का आशीर्वाद अर्जुन की आगे की यात्रा को मजबूत बनाएगा।

उन्होंने कहा, यह उपलब्धि दिखाती है कि समर्पण, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। अर्जुन की मेहनत और परिवार के सहयोग से यह संभव हुआ। यह सिर्फ एक परीक्षा में सफलता नहीं, बल्कि बिहार की प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण है।