Home

भूमि विवाद को लेकर हुई पंचायती में खूनी संघर्ष सात घायल

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती घायल

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के दिलसाधपुर गांव में भूमि विवाद को सुलझाने को लेकर रही पंचायती में हुई खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए है।सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया गया। घायलों में एक पक्ष से कामख्या सिंह,अमित कुमार, नवनीत कुमार घायल हुए है। जबकि दूसरे पक्ष से युवराज सिंह,कवलेश सिंह,जयकिशोर सिंह व विनय कुमार सिंह घायल हुए है।हालांकि बताया जा रहा है कि दो लोग और घायल है। जिसमे दो लोगों को गया।गंभीर जख्म होने के कारण निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में चार धुर जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए गांव के लोगों द्वारा बैठक की गई थी।तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्ष से लाठी डंडा व फरसा आपस में चलने लगा।खूनी संघर्ष होते ही सभी पंच पंचायती छोड़ कर फरार हो गए।खबर प्रेषित होने तक दोनों पक्षों से पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया था।