Homeदेशबिहार

बसंतपुर में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत

बसंतपुर(सीवान)इस माह के 10 तारिक को थाना क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन कुमकुमपुर पर अज्ञात बोलेरो की ठोकर से गंभीर रूप से घायल जानकीनगर गौक बिदेशी यादव के 32 वर्षीय पुत्र मन्टू कुमार यादव की मौत 20 फरवरी को इलाज के दौरान बीएचयू में हो गई। 21 फरवरी की देर रात मृतक की शव जानकीनगर गांव पहुंचा। गांव में गम का माहौल है।बता दें कि 10 फरवरी की शाम मन्टू कुमार साइकिल से कुमकुमपुर बारात जा रहा था तभी कुमकुमपुर गांव में पंचायत सरकार भवन के पास अज्ञात बोलेरो की ठोकर से मृतक मन्टू गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजन गंभीर रूप से घायल मन्टू को लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया गया। बीएचयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकीनगर में शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

मृत युवक के पोस्टमार्टम के उपरांत सोमवार की देर रात शव जानकीनगर गांव पहुंचते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों को रो – रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक की माँ लालमुनी देवी अपने बेटे की शव देख बेसूध हो गई। पत्नी पुजा कुमारी की रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के एक पुत्र विनायक कुमार उम्र 3 वर्ष का है। मृतक खेतीबाड़ी कर किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर्ता था। मृतक तीन भाईयों में बड़ा से छोटा था। बड़ा और सबसे छोटा भाई भी घर पर ही रहते थे। साथ ही शव पहुचने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मृतक के दरवाजे पर पहुंच गये। पडोसी व जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे थे