torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack सीवान में अनियमित वर्षा और अधिक आद्रता के कारण धान के फसल में जेन्थोमोनस के कारण होने वाली बैक्ट्रियल पैनीकल ब्लाइट - गौरी किरण
Homeकृषिदेशबिहार

सीवान में अनियमित वर्षा और अधिक आद्रता के कारण धान के फसल में जेन्थोमोनस के कारण होने वाली बैक्ट्रियल पैनीकल ब्लाइट

सीवान(बिहार)जिले भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सीवान और फार्मरफेस हिलसर के सयुक्त कृषि विशेषज्ञ के दल ने जिले के लकड़ी नाबीगंज प्रखंड के भोपतपुर,बाला गांव का दौरा किया और खेत में लगे धान की फसल का निरीक्षण किया।इस क्रम में बैक्टिरियल पैनीकल ब्लाइट का प्रभाव धन के फसल में पाया जो एक जीवाणु जनित बीमारी है।जिसका सर्वाधिक प्रभाव धान के फसल के फूटने के समय और धान में दूध बनने की अवस्था में होता है।जिस कारण धान में दाना नहीं बनता।इस बीमारी के मुख्य कारण अनियमित वर्षा,अधिक आद्रता(70%से अधिक) के कारण होता है और इसका प्रसार सिंचाई के पानी,तेज हवा और 25 से 34 डिग्री के बीच तापमान होने पे होता है। जिससे फसल की 50%से अधिक नुकसान होता है ।

यह बीमारी ज्यादातर शंकर प्रजाति और अधिक नाइट्रोजन के इस्तेमाल वाले खेत में देखने को मिला है। इससे बचाव के लिए किसान बन्धु को कृषि विशेषज्ञ दल ने जैविक रूप से निर्मित नीम आधारित उत्पाद का सुझाव दिया साथ ही संतुलित उर्वरक का इस्तेमाल करने का सलाह दिया गया। कृषि विशेषज्ञ दल में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ.अनुराधा रंजन कुमार,फारमरफेस के सीएमडी मोहन मुरारी सिंह, डॉ .नंदिशा सीवी, एसआरएफ शिवम चौबे शामिल थे।जिन किसानों के खेत का दौरा किया गया उनमें नितेश कुमार,शिवजी ठाकुर,उमाशंकर ,समेत अन्य किसान शामिल थे