Homeदुर्घटनादेशबिहार

सारण के सरयू नदी में पलटी नाव,दो की मौत, 07 से अधिक लोग लापता, मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी

सारण(बिहार)जिले से होकर गुजरने वाली सरयू नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गयी है।जिसमे फिलहाल दो लोगो की मौत हो गई है। वही 7 लोगों के लापता होने की सूचना है। घटना जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव के समीप सरयू नदी तट हुई है। स्थानीय ग्रामीण लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। अंधेरा होने के कारण लापता किसान को खोजने में मुश्किल हो रहा है।

बताया जाता है कि नाव पर सवार सभी लोग किसान हैं जो दियारा में खेती करते हैं। दियारा में खेती करने के बाद सभी लोग नाव पर सवार होकर अपने-अपने घर के लिए वापस लौट रहे थे तभी अचानक सरयू नदी में नाव पलट गयी। मौके से दो लोगों के शव को बरामद किया गया है जबकि करीब 7 लोग अभी भी लापता है। जिनका पता लगाने में स्थानीय लोग जुटे है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद सारण जिलाधिकारी और एसपी घटना स्थल पर पहुंच गए है।बताया जा रहा है की नाव पर 19 लोग सवार थे।शाम होने पर वे सभी नाव से घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया।