Homeदेशबिहार

पटना में ताजी मछली के लिए ऑनलाइन बुक करें 45 मिनट में मिलेगी मछली

इस माह के अंत तक या मार्च के शुरुआत में मिलेगी सुविधा

पटना:सूबे के राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन ऑर्डर कर मछली भी मंगवायी जा सकती है।ऑर्डर के 45 मिनट के अंदर मछली की डिलिवरी हो जायेगी। इस सुविधा को पटना जिला मत्स्य कार्यालय की ओर से शुरू किया जा रहा है। इसके लिए इ-कॉमर्स वेबसाइट जल का फल डाट काम निर्माण किया गया है। साथ ही इसका एंड्रायड एप भी बनाया गया है। अब कुछ तकनीकी कार्य बचे हुए हैं, जिसके पूरा होते ही इसे शुरु कर दिया जायेगा। जिला मत्स्य कार्यालय से मिली खबर के मुताबिक इस सुविधा को फरवरी के अंत तक या मार्च की शुरुआत में शुरू किया जा सकता है।

मछली की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

इस इ-कॉमर्स वेबसाइट और एप के माध्यम से अलग अलग प्रकार की ताजी मछलियां घर बैठे खरीदी जा सकती हैं।

यहां मछलियों की गुणवत्ता अच्छी रहे इसे सुनिश्चित किया जायेगा।मछली के व्यापारी बतौर विक्रेता इस पर रजिस्ट्रेशन करवा कर अपने उत्पाद बिक्री कर सकते हैं।

फरवरी अंत या मार्च के शुरुआत में होगा शुरू

इस प्लेटफॉर्म पर मछली पालन से जुड़ी सभी तरह की सुविधाएं व जानकारी भी मिलेंगी।इस पर मछली के बीज से लेकर मछली का दाना और पालन के लिए जरूरी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। जिला मत्स्य कार्यालय की ओर से पूर्व में जिंदा मछली का विद्यापति मार्ग में बिक्री काउंटर चलाया जाता था, जो लंबे समय से बंद है।इसे भी अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जायेगा।
जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने सूचना देते हुए बताया कि लोग अपने मोबाइल से मछली का ऑर्डर कर सकेंगे।इसके लिए वेबसाइट और एप बनाये गये हैं। इसे फरवरी के अंत तक या मार्च में शुरू कर दिया जायेगा।