Homeदेशबिहार

निरंकारी मिशन के सेवादारों के द्वारा सतगुरु बाबा हरदेव सिंह के जयंती पर सफ़ाई अभियान

भगवानपुर हाट प्रखंड (सीवान) मुख्यालय में स्थित पीएचसी भगवानपुर के परिसर में लगे गंदगी को निरंकारी मिशन के सेवादारों द्वारा सतगुरु बाबा हरदेव महाराज के जयंती पर सफाई अभियान चला कर सफाई किया गया।इस सफाई अभियान से पहले निरंकारी सेवादारों द्वारा प्रखंड क्षेत्र के मिरजुमला, बाबा मोड़,विमलचौक,चक्रवृद्धि मोड़ होते हुए प्रभात फेरी कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इस प्रभातफेरी व सफाई अभियान सेवादार संदीप कुमार यादव के नेतृत्व में चलाया गया।मौके पर मुखी कैलासपति पंडित , आलोक ओझा,सुरेंद्र प्रसाद,राधाकृष्ण राम शिक्षक,अच्छे लाल साह,मुनेश्वर प्रसाद, आरती कुमारी,बच्चा पांडेय,संभु राम,रीता कुमारी,दिलीप कुमार,इंद्रजीत कुमार,गोबिंद कुमार,अमित कुमार,जमुना प्रसाद,पूनम देवी,पूरन देवी,मुन्नी देवी,पार्वती देवी,सुमन देवी,निखता कुमारी सहित सैकड़ों सेवादार शामिल थे।