Homeदेशबिहार

सावित्रीबाई फुले की जयंती को शिक्षिका दिवस मनाने की मांग

बनियापुर(सारण)प्रखंड क्षेत्र के बेदौली पंचायत में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई,मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम का स्वागत बनियापुर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार ने गुलदस्ता देकर किया। वही मंत्री सुरेंद्र राम ने सावित्रीबाई फुले की चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा की सभी लोग शिक्षित बने और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

जिस तरह सावित्रीबाई फुले ने पुरे देश में वंचित समाज से पहली शिक्षिका महिला होते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाई और समाज में आगे बढ़कर अपने हिस्से का अधिकार हासिल की उन पर सभी लोगों व महिलाओं को गर्व करना चाहिए ।बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर ने कहा है शिक्षित बनो संगठित और संघर्ष करो और अपने बच्चों को बच्चियों को शिक्षित करना ही सच्ची संकल्प होना चाहिए और हमारे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देना एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का यही नारा है महिलाओं को सम्मान देना और समाज को एकजुट रखना।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रविंद्र राम ने किए और मंच का संचालन पत्रकार विक्रम चौधरी ने किए। मौके पर जन सुरक्षा मंच के उपाध्यक्ष मुखिया अरुण दास, कोषाध्यक्ष उपेंद्र यादव, जदयू नेता राजेश त्यागी, शिक्षक योगेंद्र पांडेय जदयू प्रखंड अध्यक्ष शिव नारायण पटेल, उप प्रमुख संजय राम, पूर्व बीडीसी भगवान शर्मा, पत्रकार नीलमणि कुमार, नागमणी, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश रौशन,प्रभु, धर्मेंद्र बैठा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।