Homeदेशबिहारराजनीति

मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में हो रहा है न्याय के साथ विकास-कामेश्वर सिंह

छपरा (सारण) मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ बिहार का सर्वांगीण विकास हो रहा है। यह बाते बनियापुर विधान सभा क्षेत्र के प्रखंड मशरख के कर्ण कुदरिया गांव के अनुसूचित जाति के बस्ती में जदयू नेता व प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य कामेश्वर सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के सच्चे मसीहा है।कही भी किसी अनुसूचित जाति के समाज के साथ अन्याय होगा तो हम बर्दास्त नहीं करेंगें।उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव पर समाजिक कार्यकर्ताओं व साथियों से चर्चा किया।मौके पर मसरख प्रखड भाजपा अध्यक्ष सुनील सिंह, अजय सिंह,चन्द्रमणी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।