Homeझारखंडदुर्घटनादेश

नशे में धुत युवक सहित बालक बाइक से गिरा, दोनों घायल

बिरनी(गिरिडीह)प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया में बुधवार को शराब के नशे में धुत युवक का बाइक से गिरने के बाद बुरी तरह से घायल हो गया। घायल सिमराढाब पंचायत के गोंगरा गांव सुखदेव दास बताया जा रहा है।मिल जानकारी के अनुसार वह एक दिन पहले ही बाइक चलाना सीखा था।

थोड़ा बहुत सीखने के बाद बाइक पर अपने नाती को बैठाकर अपने ससुराल चल गया। ससुराल पहुंचने के बाद अपने नाती को लेकर शौच जाने को कह कर निकला तभी नशे से अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर गया। गिरने के बाद वह चित पड़ा रहा परन्तु खून से लथपथ नाती आगे जाने लगा। ग्रामीणों ने बच्चे को देखा तो लोग घटनास्थल पर पहुंचे। नाती सहित युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।