Homeदुर्घटनादेशबिहार

सड़क दुर्घटना में घायल युवक का इलाज के दौरान मौत, दूसरे घायल की स्थिति नाजुक

तरवारा(सीवान)मंगलवार की रात्रि में करीब 11.30 बजे एनएच 227ए मुख्य मार्ग के जीन बाबा के समीप घायल अवस्था में पड़े दो लोगों को जीबी नगर तरवारा थाना की पुलिस ने उठा कर सदर अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान दोनों घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने अपनी गाड़ी से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में आनन-फानन में भर्ती कराया।

पूरे रात दोनों का इलाज चलता रहा।गंभीर रूप से घायल युवक की स्थिति अहले सुबह से बिगड़ने लगी। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी युवक की मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मृतक गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई कालीटोला निवासी बच्चा तिवारी के पुत्र विजय तिवारी हैं। वहीं दूसरे घायल की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।