Homeदेशविश्वविद्यालयहरियाणाहरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में हो रहा है लॉकडाउन की अनुपाल

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ सरकार की ओर से लागू लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालना करा रहा है। विश्वविद्यालय के संदर्भ में शुक्रवार को दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार के विषय में स्पष्ट किया जाता है कि उक्त लोगों का विश्वविद्यालय से कोई सम्बंध नहीं है।

विश्वविद्यालय स्पष्ट करता है कि इन सभी को सीपीडब्ल्यूडी के द्वारा दैनिक वेतन के आधार पर ठेकेदार ने काम के लिए लगाया गया था। इनसे विश्वविद्यालय का कोई सम्बंध नहीं है। यह आरोप निराधार है कि ये विश्वविद्यालय के कर्मचारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार के माध्यम से पेड़ – पौधों की देखभाल और पानी आदि देने के लिए आ रहे ये दैनिक वेतनभोगी स्वेच्छा से काम के लिए आये थे। जिसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को नहीं दी गई।

इस तरह ये समाचार गलत जानकारी पर आधारित, भ्रामक और विश्वविद्यालय की छवि को खराब करने वाला है। इसमें लगाए गए आरोपों का विश्वविद्यालय सिरे से खण्डन करता है।