torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बिहार में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नामांकन का अंतिम मौका - गौरी किरण
Homeकरियरदेशबिहार

बिहार में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नामांकन का अंतिम मौका

पटना:बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने पॉलिटेक्निक के रिक्त पड़ी सीटों पर मॉपअप राउंड के तहत नामांकन लेगा।बोर्ड ने बुधवार को मॉपअप राउंड के लिए नामांकन की तिथि की घोषणा कर दिया है। मॉपअप राउंड के लिए विलिंगनेश 21 से 31 अक्तूबर तक स्टूडेट्स भर सकते हैं।काउंसेलिंग के लिए विस्तृत शेड्यूल तीन नवंबर को जारी कर दिया जायेगा।काउंसेलिंग प्रक्रिया पांच नवंबर से शुरू की जायेगी।मॉपअप के लिए काउंसेलिंग प्रक्रिया ऑफलाइन बीसीइबीइबी कार्यालय में आयोजित की जायेगी।बीसीइसीइबी ने कहा है कि मेधा के अनुसार स्टूडेंट्स विलिंगनेश दे सकते हैं। मेधा सूची में अपना रौल नंबर व जन्मतिथि डाल कर देख सकते हैं। वैसे अभ्यर्थी जो, प्रथम व द्वितीय काउंसेलिंग में शामिल होकर किसी संस्थान में नामांकित हैं, और संस्थान, ब्रांच में परिवर्तन चाहते हैं वे भी 21 से 31 अक्तूबर तक विलिंगनेश दे सकते हैं।

पॉलिटेक्निक के अभी 20 प्रतिशत सीटें है खाली
डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीइसीइ) 2022 के आधार पर एडमिशन सरकारी व निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के रिक्त सीटों पर एडमिशन होगा। प्रदेश में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 10536 सीटें,राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 480 सीटें, पार्ट टाइम के तहत 120 सीटों पर एडमिशन होना है। वहीं, प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 2620 सीटें हैं। दो राउंड के बाद अभी भी इन संस्थानों में 20 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गयी है। तीसरे राउंड में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों का एडमिशन प्रोसेस नवंबर तक में खत्म कर लिया जाएगा।