torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया जाएगा पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस - गौरी किरण
Homeविश्वविद्यालयहरियाणा

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया जाएगा पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग द्वारा शुक्रवार 9 अगस्त, 2019 को पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ की प्रेरणा व मार्गदर्शन से आयोजित इस कार्यक्रम में ‘शिक्षा में पुस्तकालय की भूमिका: पद्मश्री डॉ. एस. आर. रंगनाथन की दृष्टि से‘ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय पुस्तकालय प्रणाली, दिल्ली विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. डी.वी. सिंह विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर रंगोली, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।