torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack सोंधानी में ग्रामीण बैंक के सीएसपी से 72 हजार सहित एक मोबाइल और दो लैपटॉप की लूट - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

सोंधानी में ग्रामीण बैंक के सीएसपी से 72 हजार सहित एक मोबाइल और दो लैपटॉप की लूट

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी पंचायत के मिराटोला गांव में चल रहे उतर बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी से अपराधियों ने हथीयार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।घटना दिन के करीब दो बजे की है।घटना के समय सीएसपी संचालक फिरोज मंशुरी नमाज पढ़ने के लिए मशजिद में गए थे।सीएसपी पर उनकी सहायक कर्मी इंदु कुमारी मौजूद थीं।एक उजले रंग की अपाची बाइक से तीन युवक आए। जिसमें से दो सीएसपी के अंदर घुसे और एक बाइक पर बैठा रहा।आते ही दोनों ने रुपए की मांग की।इसपर इंदु बोली की रुपए नहीं है।इस पर दोनों पिस्टल निकाल कर अलमीरा में बैग में रखे 72 हजार रुपया को बैग सहित ले लिए।जिसमे इंदु कुमारी का रीयलमी का मोबाइल दो लैपटॉप भी लेते गए। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया सीएसपी में सहायक कर्मी इंदु कुमारी अकेली थी।उसने बताया कि अपाची बाइक से ब्रह्मस्थान की तरफ से आए अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर नवा टोला की तरफ चले गए।सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। कुल मिलाकर लगभग दो लाख के लूट हुई है।सी एस पी संचालक ने थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन दिया है।