torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack विधायक व सीओ युगेश दास ने छठ घाट का किया निरीक्षण - गौरी किरण
Home

विधायक व सीओ युगेश दास ने छठ घाट का किया निरीक्षण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली धमई नदी के किनारे भगवानपुर हाट में स्थित छठ घाट का विधायक विजयशंकर दुवे व सीओ युगेश दास ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ने भगवानपुर छठ घाट पर मिट्टी डलवाया। तथा इसके उपरांत उन्होंने ने सहसराँव,गोपालपुर, भगवानपुर नोनिया डीह छठ घाट के निरीक्षण कर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बातचीत कर बताया कि लोकआस्था का महान पर्व छठ पूजा कोरोनकाल के दौरान होने जा रहा है।

जिसके कारण सरकार ने छठ घाट पर छठ ब्रातियों के लिए गाइडलाइंस जारी किया है। इस दौरान दो गज दूरी ,मास्क जरूरी है तहत आयोजित करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के समय मुखिया मनोज साहनी,राजद नेता रविन्द्र राय,ललित मोहन,सीआई जनार्धन राम,मनोज चौरसिया,उमेश चैरसिया, राजद के प्रखंड अध्यक्ष बंगाली प्रसाद,विशाल कुमार,गुड्डू गुप्ता,गोबिंद कुमार,अनिल महतो आदि शामिल थे।