Homeदेशबिहार

पटना: 14 फरवरी से लगेगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार, समाज सुधार अभियान 22 फरवरी से होगा शुरू

पटना(बिहार)सूबे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद अब 14 फरवरी से सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार और 22 फरवरी से समाज सुधार अभियान फिर एकबार शुरू होगा।कोरोना नियमों का पालन करते हुए ये कार्यक्रम चलाया जाएगा।

कोरोना गाइडलाइन में ढिलाई किये जाने के बाद एक बार फिर से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू होगा। एक अणे मार्ग में 14 फरवरी को दूसरे सोमवार से इसे शुरू किया जायेगा।तीसरे सोमवार 21 फरवरी को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसमें पूर्व की तरह दोनों टीका लेने वाले लोगों को ही प्रवेश दिया जायेगा।