Homeक्राईमदेशबिहार

मोरा बाजार से हथियार के साथ पकड़े गए चार आपराधियों को पुलिस ने भेजा जेल

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के मोरा बाजार के पास एक होटल के पीछे अपराध की योजना बनाते समय गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया था।जिसमें से सात लोगों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।जबकि बाकी चार लोगों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। एसआई रवि कुमार के बयान पर पांच के खिलाफ नामजद तथा तीन अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज किया गया है।

नामजद आरोपियों में जुआफर गांव के सुरेंद्र राय का पुत्र रितिक यादव,सलेमपुर गांव के सुरेंद्र सिंह का पुत्र आशीष कुमार,मोरा गांव के अकबर अली का पुत्र राजा आलम तथा पनियाडीह गांव के ओमप्रकाश सिंह का पुत्र शिवम कुमार सिंह है।जबकि बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना गांव के संतोष सिंह का पुत्र मुकुल सिंह भागने में सफल रहा।इन सभी आरोपियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी काटा, 315 बोर का एक गोली,दो गोली,दो खोखा और तीन बाइक बरामद किया गया है। ये सभी अपराधी मोरा बाजार पर स्थित एक होटल के पीछे अपराध की योजना बना रहे थे। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया की फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।