Homeदेशबिहार

वैशाली जिला के अलग अलग गांवों में मनाया गया पापुलर फ्रंट दिवस

हाजीपुर(वैशाली)पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर वैशाली जिला के अलग अलग गांवों में झंडा फहरा कर पापुलर फ्रंट दिवस मनाया गया।इस अवसर पर चकजादो में झंडा फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के वैशाली जिलाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है।

जबरदस्ती लोगों पर नये नये कानून को थोपने और देश के माहौल को खराब करने की कोशिश की जारही है।पापुलर फ्रंट देशवासियों को जागरूक होने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में फ्रंट का साथ देने की अपील करती है।

फ्रंट इंसानी हुकूक के लिए कानुनी लड़ाई लड़ती है और लड़ती रहेगी।आज पूरे देश में धूमधाम से फ्रंट का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।इस अवसर मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद मुर्तुजा आदि ने भी लोगों को संबोधित किया।