Homeदेशबिहारस्वास्थ्य

भगवानपुर के प्रकाश ने मृत्योपरांत अपना सम्पूर्ण शरीर दान कर दिया

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के जलपुरवां गांव के ब्रजकिशोर सिंह व कमला देवी के उनतीस वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार सिंह ने मृत्योपरांत अपना सम्पूर्ण शरीर दान कर दिया है।प्रकाश ने राज्य के दधीचि देहदान समिति बिहार को उसने निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के लिए मृत्योपरांत अपना सम्पूर्ण शरीर दान करने का संकल्प लिया है। ऐसा करके वह संस्था के अंगदानी परिवार का सदस्य बन गया है। ऐसा करने वाला प्रकाश प्रखंड का पहला युवक है। इसके लिए उसे 24 दिसम्बर को उसे संस्था की तरफ से सम्मान पत्र प्राप्त हुआ है।

संस्था ने उसके एवं उसके समस्त परिवार के स्वस्थ, दीर्घायु मंगल जीवन की कामना की है। उसने यह संकल्प लेकर मिसाल कायम किया है। युवक प्रकाश ने बताया कि उसने अलग करने की सोंच के तहत यह कदम उठाया।ताकि इस कार्य के लिए और लोग ahe आए।इसमें उसे परिवार का भी सहमति मिला है। उसके इस कदम को उसके भाई अनुज कुमार सिंह, बहन अंजलि कुमारी, ग्रामीण सुमन्त कुमार,शंभू सिंह, टुनटुन साह, विकास कुमार, योगेन्द्र सिंह, अभय सिंह व अन्य लोगों ने काफी सराहनीय बताया है।