Homeबिहार

सीओ के जनता दरबार में छह मामले निपटाए गए

भगवानपुर हाट (सिवान)भूमि संबंधित विवाद के त्वरित समाधान के लिए सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को सीओ युगेश दास ने थाना परिषद में जनता दरबार लगा कर फरियादियों की सुनवाई की। भूमि विवाद के कारण लगातर बढ़ रहे कोर्ट में मुकदमों के  बोझ को कम करने के लिए सीओ के निर्देशन में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

दरबार में आए फरियादियों के मामले की सुनवाई हुई। जिसमे महमद मुस्तकीम रामपुर दर्जी टोला, तोता मांझी भगवानपुर आदि के मामले की सुनवाई की गई।भूमि विवाद के छह मामले का निपटारा किया गया जिनमे महन्थ यादव वनाम गौतम यादव हुलेसरा,दिनेश यादव वनाम बैजनाथ राय खेढवा,राजेन्द्र शर्मा वनाम सतेंद्र सिंह मलिकपुरा,सुरेश साह गौतम साह महमदा,हेमनाथ वनाम दरोगा महतो सिपार,मुखदेव तिवारी वनाम रामजी साह सोंधानी आदि के मामले निपटाए गए। इस दरबार में अंचल के प्रधान सहायक बलराम चौबे  एसआई उमाकांत यादव शामिल रहे।