Home

महाराजगंज अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने सुशील कुमार मिश्रा तो सचिव चुने गए पीपी रंजन द्विवेदी

महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल मुख्यालय के अनुमंडल अधिवक्ता संघ भवन में सोमवार को अनुमंडल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व महासचिव के पद पर चुनाव कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा चुने गए हैं।

जबकि संघ के महा सचिव के पद पर पंकजेश प्राण रंजन द्विवेदी ने कब्जा जमाया है। अध्यक्ष पद पर आमने सामने तो महा सचिव पद पर चतुर्थकोणीय मुकाबला था। अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें सुशील कुमार मिश्रा ने 29 वोट से जीत दर्ज किया। उन्हें 40 मत प्राप्त हुआ था जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता कृष्णकांत सिंह को 10 मत प्राप्त हुआ। महा सचिव पद के लिए पंकजेश प्राण रंजन द्विवेदी 4 वोट से विजयी घोषित किए गए। उन्हें 22 मत मिला। उनके प्रतिद्वंद्वी अमरेश कुमार सिंह को 18 करुणाकांत सिंह को 6 व सुरेंद्र सिंह को 4 मत प्राप्त हुआ।