Homeदेशमध्यप्रदेशराजनीति

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बोल पर एमपी में बवाल

भोपाल मध्यप्रदेश
भोपाल एमपी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वीर सावरकर के बहाने भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को कहा कि सावरकर की किताब में लिखा है हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई रिश्ता नहीं है। यह भी लिखा है कि गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है। ऐसे में वह कहां से हमारी माता हो सकती है। उसका गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है। यह सावरकर जी ने खुद कहा है, जो आजकल बीजेपी और संघ के खास विचारक हैं।

दिग्विजय सिंह सेकंड स्टॉप तुलसी नगर नर्मदा मंदिर परिसर में कांग्रेस के जनजागरण अभियान को संबोधित कर रहे थे।संबोधन के दौरान बीच-बीच में वह कार्यकर्ताओं से पूछ रहे थे कि हाथ उठाकर बताओ, यह मालूम था या नहीं। उन्होंने कहा कि यह देश विविधता में एकता का देश है। यहां ऐसे भी हिंदू हैं जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कहां लिखा है कि गोमांस नहीं खाएं। अधिकांश हिंदू गौ हत्या के भी खिलाफ हैं। उन्होंने ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस और उसकी विचारधारा से है दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस के साथ है। उस विचारधारा के साथ है, जो पूरे देश को बांटने में लगी हुई है।

बीजेपी विधायक ने किया पलटवार बोले हिंदु-मुस्लिम दंगा भड़काना चाहते हैं दिग्विजय

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है। बीजेपी विधायक ने कहा कि वो राष्ट्रीय महापुरुष हैं, जो हिंदुओं के खिलाफ षड्यंत्र रचने में मेहनत करते हैं। कभी सावरकर जी के नाम से गलत टिप्पणी कोट करते हैं। कभी दूसरे महापुरुषों के नाम पर टिप्पणी करते हैं। वह मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं कि अधिक से अधिक मुसलमान गोमाता की हत्या करें, जिससे हिंदू-मुस्लिम दंगे हों और दिग्विजय सिंह की राजनीतिक रोटियां सिंकना शुरू हों। हिंदू धर्म के लिए इतनी मेहरबानी करो की गाय को गोमाता कहो।