torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार,भेजे गए जेल - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

देशी कट्टा और दो कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार,भेजे गए जेल

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुरानी बाजार से हथियार के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवकों में सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव के विनोद महतो का पुत्र राजा कुमार, तथा कोरड़ाव गांव के सुभाष राय का पुत्र बंटी कुमार है।

ये दोनो युवक इमेज कट सैलून के पास हथियार दिखा कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे।जिसपर स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ में लेकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहूंच कर उन्हें हिरासत में लेकर थाना लाई।घटना रविवार की रात्रि की है। एसआई शैलेश कुमार ने बताया कि एक युवक के पास से एक देशी कांटा और एक कारतूस तथा दूसरे के पास से एक कारतूस पकड़ा गया है।गिरफ्तार दोनो युवकों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।