torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack थ्रेसर की चपेट में आने से युवक हाथ कटा,इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

थ्रेसर की चपेट में आने से युवक हाथ कटा,इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती

प्रतीकात्मक फोटो

बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के सिपाह में गेहूं दवनी करने के क्रम में सिपाह गांव के निजामुद्दीन का पुत्र मंजूर आलम का हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गया। इससे उसका हाथ कट गया और अधिक मात्रा में खून निकलने लगा।

आनन-फानन में परिजनों ने बुधवार की दोपहर उसे बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीएचसी डॉक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक की प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जख्मी मंजूर ने बताया कि गेहूं का बोझा प्रेशर में डाल रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ अंदर चला गया जिसके कारण हाथ कट गया।