Homeबिहार

भगवानपुर प्रखंड से काँवरिया का जत्था बोल बम के लिए रवाना

भगवानपुर हाट(सिवान) प्रखंड क्षेत्र से काँवरिया का जत्था बोलबम के लिए रविवार को शाम में रवाना हो गया। सावन का महीना आने वाला है कि गांव गांव से कांवरियों का जत्था बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने के लिए देवघर के लिए जाने लगे है । इसी क्रम में भगवानपुर हाट प्रखंड के महम्मदपुर गांव से सैकड़ों काँवरिया ने देवघर में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए अपने घर से निकल चुके है।

ऐसी मान्यता है कि सावन माह में भोला बाबा को जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।इसीलिए गांव हो या शहर सभी स्थानों से देश के प्रमुख शिवलिंग, मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लम्बी कतारे लगा जाती है। भगवानपुर से कांवरियों का जत्था देवघर होते हुए बासुकीनाथ व जग्रनाथपुरी तक तीर्थाटन के लिए जाएंगे।इन कावरियों में नीरज कुमार,रतिकांत सिंह, ब्रिज प्रसाद,राजू कुमार,गोपी प्रसाद,रामनाथ महतो,बाबूलाल प्रसाद व काशी प्रसाद  शामिल है।