Homeदेशबिहारराजनीति

भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत हुए कालीचरण प्रजापति (दीपक आर्य)

पटना(बिहार)सिवान जिले के भगवानपुर प्रखंड के पिपरहियाँ गांव के कालीचरण प्रजापति (दीपक आर्य) को भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर गाँव नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है । दायित्त्व मिलने पर फोन पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, शैलेन्द्र सेंगर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा , रामदयाल शर्मा जिलाध्यक्ष सारण , सुशील सिंह नगर अध्यक्ष भाजपा छपरा, हेमनारायण साह विधायक महाराजगंज ,डाo देवरंजन सिंह पू्र्व विधायक महाराजगंज, उपेन्द्र पंडित महामंत्री महाराजगंज , मनोरंजन सिंह भाजपा नेता सहित सैकड़ो लोगों ने फोन पर बधाई दी। वहीं शैलेन्द्र कुशवाहा जिला मंत्री किसान मोर्चा एवं कौशलेंद्र सिन्हा भावी विधायक प्रत्याशी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । इससे पहले श्री दीपक आर्य छपरा जिला महामंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा के दायित्त्व में थे जिसे पदोन्नति कर भाजपा ने प्रदेश में स्थान दिया। पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए श्री आर्य ने कहा की भाजपा ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है भाजपा का नारा “सबका साथ सबका विकास” पार्टी की प्राथमिकता रही है,किसान भाईयों का आवाज उठाने में हमेशा आगे रहेंगे।