Homeदेशविश्वविद्यालयहरियाणा

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पुस्तक कवर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के अंतर्गत हुआ आयोजन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा 20 से 24 नवम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के तहत मंगलवार को पुस्तक कवर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि कैसे किताब और रंग जीवन को व्यवस्थित करने और जीवन को व्यवस्थित रखने में मदद करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोग किताबों को उसके कवर से आंकते हैं। उन्होंने बताया कि किताब के कवर का चित्र, उसका फोंट व रंग सबसे पहले पाठकों का ध्यान आकर्षित करता है इसलिए किताब के कवर का डिजाइन का सुंदर व आकर्षक होना आवश्यक है।
विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सी एच ने अपने संदेश के माध्यम से अपनी आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। आयोजन की समन्वयक एवं सूचना वैज्ञानिक डॉ. विनीता मलिक ने कहा कि पुस्तक का कवर केवल सजावट का तरीका नहीं है। इसमें पुस्तक की कहानी का सारांश भी होता है। पुस्तक का कवर पाठकों को आकर्षित करने में बहुत मददगार होता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 70 विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने प्रतिभागिता की। विश्वविद्यालय के उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजीव वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियम साझा किए। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने भी पुस्तक कवर के महत्त्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया। पुस्तक कवर डिजाइन प्रतियोगिता में अंकिता ठाकुर ने प्रथम, मीना कुमारी ने द्वितीय तथा पी.एम. तेजस्विनी व पुष्पा परिहार ने संयुक्त रूप तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में होटल एवं पर्यटन विभाग के डॉ. विवेक बाल्यान व पोषण जीवविज्ञान विभाग की डॉ. अनिता कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।