Home

छोटे और मझौले किसान से धान की खरीदारी करे समिति:बीसीओ राकेश कुमार

बैठक करते बीसीओ

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मण्डल के कार्यालय में बीसीओ राकेश कुमार के अध्यक्षता में पैक्स के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।जिसमे धान अधिप्राप्ति विपन्न 2023–24 की चर्चा की गई। जिसमे समिति से कहा गया की छोटे और मझौले किसान का प्राथमिकता का आधार पर रजिस्ट्रेशन करा कर धान की खरीद करनी है।उन्होंने कहा की ए ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203/.प्रति क्यूंटल तथा ग्रेड बी धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183/.प्रति क्यूंटल निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया की प्रखंड के साथ पैक्स बिठूना,विलासपुर, खेडवा,शंकरपुर, मीरजुमला,बड़कागांव और दक्षिण साघर सुल्तानपुर पैक्स को एक लौट धान खरीददारी का सीसी मिला है।इस बैठक में पैक्स अध्यक्ष जनार्दन सिंह,श्रीराम प्रसाद,ओमप्रकाश पांडेय,सुबोध ठाकुर,प्रमोद कुमार सिंह,प्रबंधक रंजन कुमार यादव,ममता कुमारी आदि शामिल थी।