Homeदेशबिहार

सीटेट रिजल्ट व फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

पटना : राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षक की नियुक्ति जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है। सीएम ने कहा है कि सभी पंचायतों में उच्च विद्यालय के अर्द्धनिर्मित सरंचना के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि राज्य के 6421 पंचायतों में उच्च विधालय की स्थापना की गयी है। इनमें नौवीं और दसवीं की पढ़ाई आरंभ हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि,राज्य में छात्र-शिक्षक अनुपात 1:40 मानक के पास पहुंच चुका है।सीएम ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाये गये हैं। बड़ी संख्या में प्राथमिक और मध्य विद्यालय की स्थापना की गयी। जिससे लोगों को रोजगार मिला।

उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि लड़कियां पढ़ेगी तो जन्म दर घटेगी। इसी के आधार पर हर पंचायत में उच्च विद्यालय बनाने का हमलोगों ने निर्णय लिया। जिससे लड़कियां इंटर तक की पढ़ाई कर सकें। सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गयी है। इससे अब छात्र-छात्राओं को अपनी पंचायत में ही उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा मिल सकेगी।