Homeदेश

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब नहीं रही 67 के उम्र में हुआ निधन

नई दिल्ली देश के पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने  निधन हो गया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को चिंताजनक स्थिति में एम्स में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, नितिन गडकरी अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी एम्स के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें सुषमा स्वराज की तबियत काफी लंबे समय से खराब बनी हुई थी। इनका हाल ही में किडनी बदला गया था। तब से इनका स्वास्थ्य ख़राब चल रहा था।पिछले कुछ सालों से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी, इसी वजह से उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। सुषमा स्वराज ने करीब तीन घंटे पहले ही आर्टिकल 370 हटने के बाद ट्वीट किया था।
विदेशों में रह रहे भारतीयों को जब कभी भी परेशानी हुई है तब-तब सुषमा स्‍वराज ने मदद का हाथ बढ़ाया है। सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 में अम्बाला में हुआ था। राजनीति में आने से पहले सुषमा स्वराज ने सुप्रीम कोर्ट में वकालत का काम किया करती थी। साल 2014 में बीजेपी के सत्‍ता में आने के बाद सुषमा स्‍वराज को विदेशमंत्री का पद सौंपा गया। इस पद को संभालने के बाद से ही जब कभी भी विदेश में रह रहे किसी भारतीय को मदद की जरूरत पड़ी, सुषमा स्‍वराज ने हर मुमकिन कोशिश की। उन्‍होंने कई बार विदेशों में फंसे भारतीयों को सकुशल घर वापसी कराई है।