Homeक्राईमदेशबिहार

दानापुर में पटाखा छोड़ने के विवाद में फायरिंग चार घायल

पटना:सूबे की राजधानी पटना के दानापुर में दिवाली पर पटाखे छोड़ने को लेकर हुए झगड़े में गोलीबारी की घटना प्रकाश में आई है। हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

मिली खबरों के मुताबिक यह वारदात दानापुर के नया टोला सगुना इलाके में बुधवार सुबह हुई। घायलों में पुतुल देवी, राहुल कुमार (20) व शाहिल(12) और श्रवण कुमार शामिल हैं। किशोर राय ने बताया कि दिवाली की रात पटाखा छोड़ने को लेकर उसका पड़ोसी अजय कुमार से झगड़ा हुआ था।खबरों में बताया गया है की बुधवार सुबह नाली का पानी गली में बहाने लगा। उसे जब बोलने गए तो वो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसके परिवार वालों ने मिलकर ईंट-पत्थर बरसाए और फिर गोलियां चलाने लगा।महिला पुतुल देवी को सिर में गोली लगी है,जिससे हालत गंभीर बनी हुई है। गोलीबारी के बाद आरोपी का परिवार अपने घर में जाकर छिप गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।