Homeदेशबिहार

बीस सूत्री के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव की तीसरी पुण्य तिथि मनी,लोगों ने किया याद

हाजीपुर(वैशाली)जिले के जन्दाहा प्रखंड स्थित हीरपुर गांव निवासी व जेपी सेनानी,बीस सूत्री के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय राजेंद्र यादव के तीसरी पुण्य तिथि पर लोगों ने उन्हें याद किया।

इस अवसर पर उनके पैतृक आवास पर एक सादे कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजली दी।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश सहनी,जदयू नेता रामनाथ रमण,पूर्व उप प्रमुख डॉक्टर हरिनंदन राय,अखिलेश शर्मा,मिंटू यादव,कुंदन साह,सत्येंद्र प्रसाद राय,पंचायत समिति

संजय चौधरी,दिलीप पासवान,सुरेश पंडित,रंजन सिंह,पूर्व जिला पार्षद,चंदेश्वर पासवान,बच्चा राय,मुखिया पति अवधेश ठाकुर,सरपंच पति देवेन्द्र साह,उप सरपंच सुधीर पासवान,भाजपा नेता मंटू चौधरी,पूर्व सरपंच डॉक्टर प्रेम गुप्ता,उप मुखिया गोलू चौधरी आदि ने स्वर्गीय राजेंद्र यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी और उन्हें याद किया।मौके पर लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर स्वर्गीय राजेंद्र यादव के पुत्र रविशंकर उर्फ मिंटू यादव,पुत्री संगीता यादव ने सभी का स्वागत किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।