Homeदेशबिहारराजनीति

विधान परिषद के राजद प्रत्याशी बाहुबली शम्भू सिंह का ऐलान- यहां जनमत की गोली और AK 47 चलेगी

बिहार:मजफ्फरपुर में राजद से विधान परिषद के प्रत्याशी बनाए गए बाहुबली शम्भू सिंह ने जीत का दावा कर दिया है। उन्होंने ने मंगलवार को प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया कि यहां दिनेश सिंह का धनबल नहीं बल्कि जनबल की गोली चलेगी, जनबल का AK47 चलेगा।

आपको बता दें कि मंगलवार को शम्भू सिंह के लिए राजद ने प्रेस वार्ता किया था, जिसमे जिले के सभी राजद विधायक और पूर्व विधायक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइन की जमकरआ धज्जियां उड़ाई गई।

कार्यक्रम के दौरान राजद नेता व पूर्व मंत्री रमई राम ने शम्भू सिंह को जीत का माला पहना दिया। इस प्रेस वार्ता के दौरान शम्भू सिंह ने बड़ी बातें कही। उन्होंने दिनेश सिंह के एकछत्र राज पर सवाल उठाया साथ ही जीत का दावा कर दिया।

वहीं इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अपने बाहुबली छवि और पुराने आपराधिक इतिहास पर भी खुलकर जवाब दिया।