Homeकृषिदेशबिहारविविध

अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत सहजन के पौधों का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा ग्राम बिलासपुर पंचायत में अनुसूचित जाति वर्ग के महिलाओं को सहजन का पेड़ का वितरण किया गया एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने महिला किसान को सहजन के पौधे लगाने के फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दिए एवं पौधे का वितरण किया।

यह कार्यक्रम का आयोजन गृह वैज्ञानिक सरिता कुमारी द्वारा किया गया।जिसमें वह ग्रामीण महिलाओं को सहजन के पत्ते फूल एवं फलों को दैनिक आहार में कैसे उपयोग करके हम स्वस्थ रह सकते हैं उसके बारे में जानकारी दिए। कार्यक्रम का संचालन एसआरएफ शिवम चौबे द्वारा किया गया। जिसमें वह अनुसूचित जाति उप परियोजना के बारे में जानकारी दिए एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में बताएं। इसके अलावा केंद्र के अन्य सहयोगी दीपक कुमार भी उपस्थित थे।इस मौके पर महिला किसान सीमा देवी, धनवंती देवी, चित्रा देवी एवं अन्य महिला किसानों ने भाग लिया एवं सहजन के पौधे से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त किए।